बंडा में महिला को रास्ते में हुई प्रसव पीड़ा अस्पताल पहुँचने से पहले हो गयी डिलेवरी | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में एक महिला को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में सवारी ऑटो में उसकी डिलेवरी कराई गयी। जानकारी के मुताबिक खटोरा कला गांव में गुड्डी बाई को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके कारण पति जगदीश लोधी ने 108 को फ़ोन किया। लेकिन तकलीफ ज्यादा होने पर वह ऑटो बंडा अस्पताल के लिए निकल आये। तभी 108 भी पहुँच गयी। हालात को देखते हुए महिला 108 में तैनात डॉक्टर रत्नेश राय ने टेम्पो में ही महिला का प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा बच्चा को सुरक्षित 108 से बंडा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।


By - Ravi Sen Banda (M.P.)
27-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.