सागर-महिला को अकेला देख घर में घुसा युवक, जबरदस्ती किया रेप || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया गया है, 22 साल के युवक ने महिला को घर में अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर मकरोनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ जब दोपहर में महिला अपने घर में अकेली थी। पति काम पर गया था। इसी दौरान परिचित युवक संतोष साहू घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता ने मकरोनिया थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की।


By - Sarag tv news
27-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.