IAS टीना डाबी की बहन रिया ने UPSC रिजल्ट में हासिल की 15वीं रैंक जानें- इनके बारे में

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित हो गए हैं। 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया ने इस साल देशभर में 15वीं रैंक हासिल की है। अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली रिया महज 23 साल की हैं। रिया ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और उनकी बड़ी बहन उन्हें हमेशा गाइड करते थे। इसकी वजह से आज वह कामयाब हो सकी हैं।उन्होंने बताया की सिविल सर्विसेज में जाना मेरा ही नहीं बल्कि मेरी मम्मी का भी सपना था। वह चाहती थीं कि हम दोनों बहनें सिविल सर्विसेज में जाएं। बता दें कि रिया डाबी मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। पिछले कुछ वक्त से रिया अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही हैं। रिया सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। उन्हें उनकी बहन टीना डाबी की तरह लाखों की संख्या में लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

 


By - sagar tv news
26-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.