सागर कलेक्टर पहुंचे कटरा क्षेत्र चारों तरफ की व्यवस्थाओं को देखा

 

 


सागर के मुख्य क्षेत्र कटरा बाज़ार की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर दीपक आर्य, नगर विधायक शैलेन्द्र जैन,निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, ट्रैफिक डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ पहुंचे। जहाँ तीन बत्ती से कटरा मस्जिद और कटरा मस्जिद से कीर्ति स्तंभ, नमक मंडी तक भ्रमण किया और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। दरअसल विधायक शैलेंद्र जैन ने एसपी की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की थी। इसके बाद नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक व्यवस्थित यातायात की व्यवस्था की गई है। जिसे अभी तक सुचारू रूप से चलाया गया है। कटरा मस्जिद से विजय टॉकीज रोड पर भी व्यवस्था ठीक है। विधायक ने तीन बत्ती से कटरा मस्जिद और कटरा मस्जिद से विजय टॉकीज चौराहा तक यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया था। साथ ही सभी दुकानदारों वाहन चालकों को निर्देशित किया था की व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। और कहा था की ये शहर हमारा और आपका है।


By - sagar tv news
25-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.