बिना रुके एएनएम कार्यकर्ता ने रचा कीर्तिमान लगा दिए अब तक 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन

एमपी के छतरपुर के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने अपने जुनून और जज्बे के बलबूते पर एक ऐसा कीर्तिमान रचा जिसे सुनकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। एएनएम माया अहिरवार की इस जज्बे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बधाई दी। बता दे की जिला अस्पताल में पदस्थ एएनएम माया अहिरवार ने 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बगैर अवकाश लिए 18 सितंबर तक 61141 लोगों को अकेले ही कोरोना टीके लगा दिए और जिले में यह कीर्तिमान रचने वाली अकेली महिला हैं। पिछले दिनों भी वे अपनी सेवाओं के लिए राज्यपाल से साल 2018 में इंद्रधनुष अभियान के तहत सम्मानित हो चुकी हैं इसके अलावा 26 जनवरी और 15 अगस्त को कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व समारोह में सम्मानित किया था। माया अहिरवार के अच्छे काम की प्रशंसा स्टाफ के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी कर चुके हैं। माया बताती हैं कि परिवार और टीम के सहयोग से सफलता मिली है।कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान सभी को इंतजार था कि जल्द से जल्द कोरोना के टीके आ जाएं जब हमारा प्रशिक्षण हुआ तभी मैंने तय किया था कि मैं मानवता के इस काम को पूरी लगन के साथ करूंगी। बाईट माया कहती हैं सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा


By - sagar tv news
24-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.