पन्ना में कथित Acid Attack मामले में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के पन्ना में युवती पर कथित एसिड अटैक मामले पर पूर्व सीएम कमलनाथ के ट्वीट पर शिवराज सरकार के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने पन्ना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विरोध करना उनका काम है। कमलनाथ जी ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसा ट्वीट किया है। दरअसल पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा था कि शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है। बहन-बेटियां कही भी सुरक्षित नही है। अपराधियों को कानून का खौफ नही है? जिस पर मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने पलटवार किया उन्होंने कहा की पन्ना की घटना पर त्वरित कार्यवाही की है और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया है। इसके लिए पन्ना पुलिस बधाई की पात्र है। महज पांच घंटे में आरोपियों को पकड़ कर रैली निकाली दी। आगे बोले की कांग्रेस के समय मे घटित ऐसी घटनाओं के आरोपी भी नही मिलते थे।
इसके अलावा पन्ना कलेक्टर और एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवती के आँखों मे एसिड नहीं बल्कि अकौये के पेड़ का दूध डालना बताया गया है।


By - Deepak Sharma Panna (M.P.)
23-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.