नरयावली में आरोपियों के घर की गयी कार्यवाई से ब्राह्मण महासंस्था में नाराज़गी

बीते दिनों सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में ज़िंदा जलकर एक युवक की मौत हो गयी थी जिसके बाद से माहौल गर्म है। वहीँ प्रशासन ने आरोपियों के मकान को भी तोड़ दिया है। जिससे ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने इसे गलत बताते हुए सागर के जैसीनगर में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार एलआर जागड़े को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें कहा गया की सेमरा लहरिया गांव में राहुल यादव नाम के युवक की आग से जलने के कारण मौत हुई है। मामले में विष्णु शर्मा और उनके परिजनों को आरोपी बनाया गया है। प्रशासन ने कार्यवाही कर आरोपी का घर भी गिराया है। जबकि वह कोई निगरानी सुदा गुंडा बदमाश नहीं है। एक घटना में आरोपी बनने के बाद पुलिस हिरासत में है। फरार भी नहीं है जो लड़की जली है उसके बयान को भी पुलिस प्रशासन को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करना चाहिए।
इसको लेकर तहसीलदार एलआर जागड़े ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
23-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.