राहतगढ़ पहुंची सशस्त्र बल की साइकिल रैली 2 अक्टूबर को पहुंचेगी दिल्ली || SAGAR TV NEWS ||

 

 

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीमा सशस्त्र बल की साइकिल रैली सोमवार को सागर जिले के राहतगढ़ पहुंची। जहां नगर की सीमा में प्रवेश के साथ ही साइकिलिस्टों का जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल रैली बस स्टैंड, पुलिस चौकी नगर के मेन रोड पहुंची। जहाँ नगर वासियों ने जगह जगह एसएसबी के जवानों का स्वागत किया साथ ही उन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान जवानों ने राहतगढ़ किले का दौरा भी किया। साथ ही जवानों ने बताया कि, सशस्त्र सीमा बल की तरफ से टोटल 10 रैलियां निकाली जा रही है। जो 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगी। ये रैली भोपाल से चली है। विदिशा से 84 किलोमीटर चलकर राहतगढ़ आए हैं। सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार भुमला ने बताया की इस इस रैली का उद्देश्य लोगों को आजादी के महत्व के बारे में बताना और समझाना है। राहतगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद सुबह खुरई मालथौन होते हुए साइकिल रैली प्रस्थान करेगी।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh (M.P.)
20-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.