केरल भी मेरा उतना ही है जितना बनारस है - प्रधानमंत्री मोदी

 

4521


प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी पहली यात्रा पर हैं. पीएम मोदी आज यानी शनिवार को केरल में रहेंगे. पीएम मोदी ने यहां के त्रिसूर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इससे पहले पीएम यहां पर प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में विशेष पूजा किए. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश के गरीबों को अपना घर बेचना ना पड़े इसके लिए हम 5 लाख की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन केरल के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल रही है. क्योंकि यहां की सरकार ने इस सुविधा को लागू करने से मना किया है. हम अपील करते हैं कि वे स्वीकार करें और केरल के लोग इसका फायदा उठा सकें.

 

पीएम मोदी ने कहा कि हम राजनीति में सरकार बनाने के लिए नहीं हैं. हम लोगों की सेवा करने के लिए यहां हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भलि-भांति देखा है. राजनीतिक दल जनता के मिजाज के नहीं पहचान पाए. लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया. मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं.

 

 

12544521

 

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि केरल में बीजेपी का खाता भी नहीं खुला, फिर भी मोदी धन्यवाद के लिए गए. जो हमें जिताते हैं वो भी हमारे हैं, जो चूक गए हैं वो भी हमारे हैं. केरल मेरे लिए उतना ही है जितना बनारस है.

 

पीएम मोदी ने कहा कि गुरुवायूर की धरती पर आने का मुझे सौभाग्य मिला. ये मेरे लिए नई शक्ति देने वाला अवसर है. पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार जताया. साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में योगदान के लिए केरल के लोगों का धन्यवाद किया.

 

इससे पहले पीएम मोदी ने त्रिसूर के गुरुवायूर मंदिर में पूजा किए. पीएम मोदी को मंदिर में कमल के फूलों से तौला गया है. इस दौरान 112 किलो कमल के फूलों का इस्तेमाल किया गया.

 


By - sagartvnews
08-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.