सागर में बन रहे ऑडिटोरियम को कलेक्टर ने बताया शहर की बड़ी उपलब्धि
सागर के मोतीनगर चौराहे के पास नगर निगम द्वारा ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है। शुक्रवार को इसका निरीक्षण करने कलेक्टर दीपक आर्य निगमायुक्त के साथ पहुंचे। जहाँ कलेक्टर ने ऑडिटोरियम निर्माण कार्य की सराहना की और इसे शहर की बड़ी उपलब्धि भी बताया। जानकारी के मुताबिक ऑडीटोरियम में मंच पर इलेक्ट्रिीफिकेशन का कार्य चल रहा है। जिसमें स्टेट के ऊपर अत्याधुनिक लाईटें लगायी जा रही है। इसके अलावा सीढ़ियों और कुर्सियों पर भी लाईटें लगायी जा रही है ताकि अंधेरे में भी सीढ़िया और कुर्सियां दिखाई दें। 700 सीटर इस ऑडिटोरियम में 600 सीट नीचे और 100 व्ही.आई.पी.ऊपर होगी। ऑडीटोरियम की पूरी बिल्डिंग फायर फाइटिंग से लैस है साथ ही बिल्डिंग में सेंटर ए.पी.सिस्टम लगाया गया है। बिल्डिंग में ग्राउण्ड फ्लोर पर पार्किंग के अलावा ओपन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कलाकारों को तैयार होने 8 रूम भी अलग से तैयार किये गये हैं। कलाकारों को मंच पर जाने की व्यवस्था भी अलग रखी गई है।