पुलिस ने किया करीब 2 लाख की लूट का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
शिवपुरी जिले के अमोला थाना अंतर्गत कियोस्क बैंक के संचालक के साथ की गई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की बीते 10 मई को कियोस्क बैंक के संचालक के साथ तकरीबन 1 लाख 90,000 की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जहाँ आरोपी एक लैपटॉप, फिंगर प्रिंट मशीन भी अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इसको लेकर शिवपुरी एसपी ने जानकारी दी।