MP | चोर गिरोह से 30 लाख कीमत की 36 मोटरसाइकिलें बरामद की

मुरैना पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 36 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वे सड़क के किनारे रखीं बाइक को अपना निशाना बनाते थे। उन्होंने बताया कि नई बाइक का लॉक खोलने में उन्हें दो मिनट से कम का समय लगता था। एक झटके में वे बाइक का लॉक तोड़ देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से वह औजार भी बरामद किए हैं, जिनसे वे बाइक का लॉक तोड़ा करते थे। पुलिस के अनुसार चोरों से बरामद की गई बाइकों की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। लगभग सभी बाइकें बिल्कुल नई कंडीशन में हैं। बरामद बाइकों में हीरो होण्डा, डीलक्स अपाचे प्लेटीना एक्टिवा रॉयल एनफील्ड डिस्कवर पेशन प्रो शामिल हैं।


By - sagar tv news
16-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.