सागर में भी विराजित होते ही लाल बाग़ के राजा की गणेश प्रतिमा
इस समय सभी जगह गणेश उत्सव की धूम है। और भक्त गणेश जी की भक्ति में लीन हैं। वहीँ सागर में भी कई प्रतिमाएं विराजमान हैं। जिनमें से एक हैं। लाल बाग़ के गणेश जी जिनकी प्रतिमा कोतवाली रोड स्थित मंदिर में रखी जाती है। जहाँ 2100 दीपों से भगवान गणेश की विशाल महा आरती का आयोजन किया गया। गौरतलब है। की श्री रामलला गणेश उत्सव समिति द्वारा यहां साल 1999 से गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा जैसी प्रतिमा साल 2010 से लगातार अभी तक स्थापित की जा रही है।