TOP_10_मध्यप्रदेश : नवविवाहिता ने शादी के 3 महीने बाद दी जान || STVN INDIA ||

 

दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत
छिंदवाड़ा में बीमार मां को देखने जा रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मोहि घाटी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महिला चौकीदार की हत्या
होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा थाना के गडरिया गांव में महिला चौकीदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई। वारदात मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात की है। गांव के बलराम पटेल के घर महिला रखवाली करती थी। । पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।


शादी के 3 महीने बाद फांसी लगाई
इंदौर के खजराना इलाके में नवविवाहिता ने घर में जान दे दी। वह एक दिन पहले ही ससुराल से पति के साथ इंदौर आई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि नैंनसी वर्मा पति विजय के साथ गणेश नगर में किराए के मकान में रहती थी।

मासूम को ढाई साल बाद मिला न्याय
सतना जिले के रहिकवारा से मासूम का अपहरण कर हत्या करने के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। घटना में शामिल महिला आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित किया है। कोर्ट ने यह फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाया

सड़क पर मॉडल के डांस से बवाल
इंदौर में बीच चौराहे पर एक मॉडल के डांस ने हंगामा मचा दिया है। मॉडल के डांस की वजह से थोड़ी देर सड़क पर ट्रैफिक भी रुका रहा था। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। भाव जो भी हो, लेकिन तरीका गलत है। ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई होगी।

पुलिस ने 36 बाइकें बरामद की
मुरैना पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 36 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वे सड़क के किनारे रखीं बाइक को अपना निशाना बनाते थे।


कांग्रेस नेता का पत्नी पर फूटा गुस्सा
कांग्रेस नेता द्वारा पत्नी और दो बेटियों को सरेराह पीटने का मामला सामने आया है। लंबे समय से पत्नी से अलग रह रहे कांग्रेस नेता भरण-पोषण के लिए हर माह तय रकम देते हैं। तय रकम नहीं मिलने पर पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ आई हुई थी।

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति नर्मदा में कूदा
बड़वानी जिले के तीर गोला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपि पति ने नर्मदा के बड़े पुल से छलांग लगा दी। जिसे नाविकों ने लाइफ रिंग फेंककर बचा लिया। पुलिस ने आरोपि को गिरफ्तार कर लिया है।


चंदा मांगने पहुंचे बदमाश ने किया रेप
भोपाल के गुनगा इलाके में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक जीजा का पड़ोसी शैतान सिंह दो साथियों के साथ गणेशोत्सव का चंदा मांगने के लिए घर पहुंचा। उसने दरवाजा खुलवाया। पीड़िता ने बताया कि जीजा-दीदी अस्पताल में हैं, तभी आरोपी जबरन घर में घुस आए। और दुष्कर्म किया।


महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म
सतना जिला अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चो को एक साथ जन्म दिया। नवजात शिशुओं में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। सिविल सर्जन के मुताबिक प्रसूता सानिया मंसूरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों ने उनका सीजर आपरेशन करके का सुरक्षित प्रसव कराया। 


By - Sarag tv news
15-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.