सागर-कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की

महंगाई भ्रष्टाचार समेत अपनी कई अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस उग्र दिखायी दी। इसी को लेकर सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। और जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका का घेराव किया। कांग्रेसियों ने रैली निकाली और बैलगाड़ी पर सवार होकर नगर पालिका पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं विरोध के दौरान गेट पर अंडे और टमाटर भी फेंके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स लांघने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कांग्रेसियों को रोका जहां कार्यकर्ताओं और पुलिस की जमकर झड़प हो गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इसको लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश जैन गुडडू ने बताया की लगातार बढ़ रही मंहगाई और नगर पालिका में व्यापत अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
वहीँ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा की जब से नगर पालिका बनी है। तभी से इसके अंतर्गत जो सुविधाएँ लोगों को मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा की बिना पैसों के लेन देन के कोई काम नहीं होता।

 

 


By - sagar tv news
15-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.