MP | फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, इतने मजदूर घायल || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर-मंडला बार्डर स्थित मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भूमिजा इस्पात कंपनी में मंगलवार की रात जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज़ आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। इस विस्फोट में वहां पर काम रहे विकास साकेत, शंकरलाल मरावी, और सुरेश पटेल नाम के मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए। तीनों को जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्लांट में सरिया बनाने का काम किया जाता है।


By - Sarag tv news
15-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.