युवक की लगातार बिगड़ती गयी तबीयत डेंगू पॉजिटिव होते ही चली गयी जान !

मध्य प्रदेश में अब डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बालाघाट में इसी से एक मौत भी सामने आयी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन एक निजी अस्पताल में मरीज का टेस्ट डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। फिलहाल जिले में 2 पॉजिटिव डेंगू के मरीज है।
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक राहुल मेश्राम वार्ड नं. 13 बुढ़ी निवासी है। जो कुछ दिन पहले नागपुर किसी काम से गया था। वापिस लौटने पर उसकी तबियत बिगड़ी 12 सितम्बर को ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डेंगू पॉजिटिव हुआ। उसकी प्लेटलेट्स कम होते देख परिजनों ने 13 सितम्बर को इलाज के लिए गोंदिया के एक निजी अस्पताल में ले गये। लेकिन उसकी मौत हो गयी। अब परिवार में गमगीन माहौल है।

 


By - sagar tv news
15-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.