MP | पेड़ की डाल काटने पर दो भाईयों को तालिबानी सजा

रीवा में पेड़ की डाल काटने को लेकर शुरु हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सामने आया है। दो भाइयों को क्रूरता से पीटने के मामले में पुलिस ने शिकायत तो ले ली थी लेकिन कार्रवाई नहीं थी। जब मारपीट का वीडियो जिले के SP के पास पहुंचा तो उन्होंने थानेदार से सवाल किए। इसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वीडियो रविवार शाम का है। पुलिस के मुताबिक विवाद पेड़ की डाल कटाई को लेकर हुआ था। पिटाई से एक दिन पहले सितलहा गांव निवासी विवेक दुबे और उसका छोटा भाई ब्रजेन्द्र दुबे पेड़ की डाल काट रहे थे। इस पर नगमा गांव के निवासी फिरोज, अफरोज और हुसैन ने उन्हें रोक दिया। अगले दिन जब दोनों भाई फिर वहां पहुंचे तो लोगों ने भाइयों को पीट दिया।

 


By - sagar tv news
14-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.