MP | पुलिस टीम पर 30-40 बदमाशों ने किया हमला 3 पुलिसकर्मी घायल

बुरहानपुर नेपानगर वन परिक्षेत्र के चिड़ियापानी गांव में बदमाशों ने तीर, गोफन पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड फायर किए लेकिन हमला कर डकैती में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया गया। घटना रात करीब 2 बजे की है। हमले में बुरहानपुर साइबर सेल प्रभारी एपी सिंह सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर बलवा सरकारी काम में बाधा हत्या करने के प्रयास आदि मामलों में केस दर्ज किया है। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।


By - sagar tv news
14-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.