सागर-ट्रेक्टर के लेनदेन में युवक का मर्डर, 2 आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में चंद्रापुर-मगरा गांव के बीच सड़क पर बनी पुलिया के नीचे पाइप में 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। जिसकी हत्या गमछे से गला घोंट कर की गई थी। प्रकरण में जांच करते हुए पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ट्रैक्टर खरीदी के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में जांच की गई तो सामने आया कि मृतक देवेन्द्र सिंह दांगी आखिरी बार आरोपी रामचरण अहिरवार और वीरेन्द्र उर्फ हल्केभाई अहिरवार के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने रामचरण और वीरेंद्र को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमे उन्होंने बताया देवेन्द्र ने ट्रैक्टर बेचा था, लेकिन किस्त भरी नहीं होने के कारण ट्रैक्टर बैंक वाले खींच ले गए। इसकी बात को लेकर उससे रुपए वापस मांगे। लेकिन वह रुपए नहीं दे रहा था।


By - Sarag tv news
13-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.