सागर के पगारा में गोली चलने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची , जानिए सच्चाई SAGAR TV NEWS

 

सागर शहर से लगे पगारा रोड पर 2 सितंबर को हुए पूनम हत्याकांड के बाद सोमवार को एक बार पगारा क्षेत्र में विवाद में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। खबर मिलते ही शहर के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मौके पर जांच के दौरान कोई भी विवाद या गोली चलने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। अफवाह होने पर पुलिस ने क्षेत्र में जांच की और लौट आई।
सूचना के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे पगारा रोड पर विवाद में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। खबर मिलते ही शहर के सभी थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तुरंत शहर की नाकाबंदी कर दी गई। एडिशनल एसपी सिटी विक्रम सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। जहां जांच करने के बाद बाद पता चला कि गोली चलने की अफवाह फैलाई गई थी। इधर, शहर में गोली चलने की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई।


By - Sarag tv news
13-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.