MP | डेंगू ने ली महिला पुलिसकर्मी की जान, बेटा-बेटी भी अस्पताल में भर्ती
जबलपुर में डेंगू बेकाबू हो गया है। रविवार को डेंगू से पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ कॉन्स्टेबल ऊषा तिवारी की मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में भर्ती थीं। बेटा और बेटी भी डेंगू की चपेट में हैं। जिले में अब तक सरकारी रिकॉर्ड में 399 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 55 वर्षीय उषा तिवारी को पति के निधन के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बता दे कि पहले उनका बेटा लकी तिवारी बीमार हुआ। उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। वह ठीक हो चुका है। इसके बाद ऊषा तिवारी खुद और बेटी स्नेहल तिवारी डेंगू की चपेट में आ गईं। दोनों अस्पताल में भर्ती थीं। ऊषा तिवारी की रविवार को मौत हो गई।