अवैध संबंध में पति ने ही अपनी पत्नी और दो बच्चों की ले ली जान #Shorts || STVN INDIA ||

 

 

ट्रिपल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अवैध संबंध में पति ने ही अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। चार दिन पहले यानी 9 सितंबर को आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला यूपी के इटावा से सामने आया हत्यारोपी योगेश को शक था कि पत्नी पवनेश का उसके जीजा भवनेश कुमार से प्रेम-प्रसंग है। उसका शक तब और गहरा हो गया जब पवनेश 4 सितंबर को उसे बिना बताए जीजा के घर चली गई। 5 सितंबर को योगेश को जब जानकारी मिली तो वह पवनेश को लेने पहुंच गया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। बाद में पवनेश खुद ग्राम सुजानपुर वापस आ गई।8 सितंबर को दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर योगेश ने पवनेश को थप्पड़ मार दिया। जिससे नाराज होकर पवनेश दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। पत्नी के पीछे-पीछे योगेश भी गया। उसने दोनों बच्चों को साथ ले जाने की कोशिश की तो पवनेश ने कह दिया कि ये तेरे बच्चे नहीं है, मेरे हैं। इसी बात पर योगेश को गुस्सा आ गया और उसने तीनों की हत्या कर दी


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
12-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.