TOP_10_मध्यप्रदेश : लव मैरिज के 20 दिन बाद प्रेमिका ने जान दे दी || STVN INDIA ||

 

कुंड में डूबने से 3 दोस्तों की मौत
विदिशा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हलाली डैम के पास मिनी पचमढ़ी के नाम से मशहूर पिकनिक स्पॉट के 100 फीट गहरे कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। भोपाल से पांच दोस्त सुबह यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हादसा पैर फिसलने से होना बताया जा रहा है


डेंगू से महिला आरक्षक की मौत
जबलपुर में डेंगू बेकाबू हो गया है। रविवार को डेंगू से पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ कॉन्स्टेबल ऊषा तिवारी की मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में भर्ती थीं। बेटा और बेटी भी डेंगू की चपेट में हैं। जिले में अब तक सरकारी रिकॉर्ड में 399 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

गढ्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
सीधी से महज 10 किमी दूर बड़ौरा गांव में भ्रष्टाचार और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। आंगनबाड़ी के पास 6 महीने पहले पंचायत हैंडपंप के पास सोख्ता टैंक बनाने के लिए गड्‌ढा खोदा था, लेकिन उस पर जाली या ढक्कन नहीं लगाया था।

चरित्र शंका में पत्नी से बर्बरता
आलीराजपुर में महिला और युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई महिला के चरित्र पर शक को लेकर की गई। पिटाई के दौरान महिला के कपड़े को भी अलग कर देता है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


लव मैरिज के 20 दिन बाद सुसाइड
ग्वालियर में एक युवती ने लव मैरिज के 20 दिन बाद फांसी लगा ली। दोनों की मुलाकात तीन महीने पहले हुई थी। फिर दोस्ती और प्यार हुआ। दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो परिवार रोड़ा बन गए। इस पर दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली थी


57 लाख का 230 किलो गांजा जप्त
भोपाल की कोलार पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 230 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी आंध्रप्रदेश के राजमंडी इलाके से पिकअप वाहन में गांजा लेकर आए हैं। गांजा केले के बंडल में भर रखा था। पुलिस ने दावा किया कि गांजा की कीमत करीब 57 लाख रुपए है।

बिस्टान मामले में खरगोन SP को हटाया
खरगोन में बिस्टान थाने पर हमले मामले में सरकार ने सख्ती दिखाई है। बिस्टान थाने पर पथराव की घटना के 6वें दिन सरकार ने खरगोन एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को हटा दिया। इससे पहले इस मामले में जेल अधीक्षक और 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया।


खजाने के लालच में खोद डाला मंदिर
ग्वालियर में अंधविश्वास का नया मामला सामने आया है। लूट करने मंदिर में घुसे बदमाशों को पता लगा कि मंदिर में मूर्तियों के नीचे वर्षों पुराना धन छिपा है। इसके बाद बदमाशों ने मंदिर के दोनों पुजारियों को 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इसके बाद पूरा मंदिर खोद डाला, लेकिन सिवाय मिट्‌टी के कुछ नहीं मिला।



पन्ना में फिर होगी हीरों की निलामी
पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त होने वाले हीरों की नीलामी कलेक्टर संजय कुमार मिश्र की संरक्षता में 21 सितंबर से आयोजित की जाएगी। नीलामी में उज्जवल, मेले एवं औद्योगिक किस्म के कुल 139 नग हीरे रखे जाएंगे, इन हीरो का वजन लगभग 156.46 कैरेट है।



सतना में CM की बड़ी घोषणा
मध्यप्रदेश में एससी, एसटी आयोग की तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग बनेगा। यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा। गरीबी रेखा का राशन हर वर्ग के आदमी को मिलेगा, चाहे वो सामान्य हो या अन्य। यह बात सतना के शिवराजपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।


By - Sarag tv news
12-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.