सागर- राशन दुकान संचालक ने किया 55 लाख का गबन, थाने में मामला दर्ज, रिकवरी के आदेश
सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र में परसोरिया शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है। आरोपी दुकान संचालक ने दुकान से राशन की हेराफेरी कर 55 लाख से अधिक का गबन किया है। साथ ही आरोपी सुदामा से गबन की गई राशि की रिकवरी के आदेश जारी किए गए है। बता दे कि परसोरिया शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक सुदामा लोधी द्वारा राशन वितरण में लगातार अनियमितताएं किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिसमें गड़बडिय़ां उजागर हुई।