सागरबीना में जूस के स्ट्रॉ पाइप से बनाई अद्भुत गणेश प्रतिमा || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना के कटरा वार्ड में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा स्ट्रॉ पाइप के द्वारा मनमोहक गणेश मूर्ति तैयार की गई है जो शहर के साहू मंदिर में इस मूर्ति की झांकी लगेगी। बीना के कटरा वार्ड में रहने वाले अशोक साहू प्रत्येक वर्ष अपने द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं से लोगों का मन मोह लेते हैं। वहीं इस साल भी अशोक साहू ने एक विशेष गणेश प्रतिमा बनाई है। दरअसल उन्होंने कागज के स्ट्रॉ पाइप की एक 4 फुट ऊंची प्रतिमा तैयार की है। इस मूर्ति को बनाने में उन्हें लगभग एक माह का समय लगा, वही इस मूर्ति के निर्माण में करीब सात से आठ हजार रुपए का खर्च आया। मूर्ति निर्माण का व्यय साहू मंदिर समिति द्वारा उठाया जाता है। आपको बता दें कि अशोक साहू द्वारा इसके पहले भी विशिष्ट कलाकृतियों का निर्माण किया गया है जिसमें मखाने की गणेश मूर्ति नारियल के गणेश मूर्ति बूंदी की गणेश मूर्ति साबूदाने की मूर्ति उनका कहना है कि वह ऐसे पदार्थों से मूर्ति बनाते हैं जो विसर्जन के बाद पर्यावरण को दूषित ना करें एवम् मूर्ति विसर्जन के बाद उसका अपशिष्ट मछलियों के भोजन के काम आए वही मूर्तिकार अशोक साहू इन मूर्तियों के निर्माण के लिए किसी प्रकार का कोई मेहनताना नहीं लेते हैं और वह निशुल्क ही इन मूर्तियों का निर्माण करते हैं