सागर- कचरा प्लांट का निरीक्षण कर कलेक्टर हुए गदगद कहा ये अद्भुत है

सागर के नवागत कलेक्टर दीपक आर्य गुरुवार को नगर निगम आयुक्त और कई अन्य अधिकारीयों के साथ भ्रमण पर निकले। जहाँ उन्होंने कई सारी चीजों का निरीक्षण किया। जिसमें निगम अधिकारीयों के साथ मसवासी ग्रंट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना अंतर्गत पर बनाये गये कचरा प्रसंस्करण सयंत्र, पथरिया हाट स्थित सीवर प्रोजेक्ट अंतर्गत संयत्र और मेनपानी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे आवासो के अलावा अन्य कार्यों समेत पुरानी डफरिन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया।
मसवासी में उन्होंने कचरे से खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया को देखा और इस संबंध में संबंधित प्लांट के प्रोजेक्टर मैनेजर से जानकारी ली। प्लांट अधिकारी ने बताया कि लगभग 200 टन कचरा पूरे जिले के नगरीय निकायों से हर दिन प्लांट में आता है। जिसको प्रोसेसिंग कर खाद बनायी जाती है। कलेक्टर ने इसे अच्छी पहल बताया।
कलेक्टर ने पथरिया हाट में अमृत योजना अंतर्गत सीवरेज प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कामों का निरीक्षण किया। और बारीकी से जानकारी ली।
वहीँ मेनपानी में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बन रहे ई.डब्लयू.एस.एल.आई.जी सहित प्लाटों को देखा और निर्देश दिये। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बाऊण्ड्रीबाल का निर्माण का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।
इसके बाद उन्होंने पुरानी डफरिन अस्पताल का भी निरीक्षण किया जहाॅ नगर विधायक शैलेन्द्र जैन भी मौजूद थे।

इस सब के अलावा बाघराज वार्ड स्थित मंदिर जाने वाली पुलिया के पास अवैध रूप से किये जा रहे मकान निर्माण को निगम के अतिक्रमण अमले ने तोड़ दिया है।

तो शहर के एकता कॉलोनी में कोरोना पाॅजीटिव मरीज मिलने पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन ने कंटेनमेंट एरिया बनाया।

 


By - sagar tv news
09-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.