सागर में युवती ने डॉ. पर Rape का मामला कराया दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने डॉ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है की उसके साथ दमोह जिले के पथरिया निवासी डॉ. राजेंद्र पटेल ने रेप किया है। जानकारी के मुताबिक दमोह की रहने वाली 22 साल की युवती गोपालगंज थाना अंतर्गत कॉम्पीटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है की युवती और BEMS डॉक्टर एक ही जगह से होने के चलते पहले से ही परिचित थे। दोनों में बातें भी होती थी। लेकिन बीते दो महीने पहले 2 जुलाई से आरोपी आरोपी डॉक्टर युवती से दुष्कर्म करता रहा। आरोपी डॉक्टर दमोह जिले की पथरिया में स्टेशन रोड पर क्लिनिक चलाता है। वहीँ इसको लेकर गोपालगंज थाना प्रभारी उपमा सिंह का कहना है। की पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


By - Sarag tv news
08-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.