भाभी से संबंध बनाना चाहता था देवर तो पति-पत्नी ने कर दिया Murder#Shorts || STVN INDIA ||

 

एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया। देवर ने सो रही भाभी से अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया था। गुस्से में आकर भाई और भाभी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।राजिस्थान के अजमेर में रूपनगढ़ के निकट जाजोता गांव निवासी देवराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी। जिसमें वह परिवार के साथ 5 सितंबर को अपने ससुराल अरठ गांव गया था। 6 सितंबर की सुबह सूचना मिली कि छोटे बेटे लालाराम की हत्या हो गई। इस पर गांव जाजोता वापस आए। पता चला कि रात में देवकरण-लक्ष्मण गुर्जर के घर जागरण था। घर के अन्य लोग वहां गए हुए थे। घर पर बड़ा बेटा नन्दाराम और लालाराम ही थे।। सुबह जब पोता गिरधारी बाडे़ की तरफ गया तो लालाराम की लाश देखी।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए लालाराम के बड़े भाई नन्दाराम व भाभी गोरादेवी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। बताया कि लालाराम ने रात के समय अपनी सोती हुई भाभी से अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया था। इस दौरान गोरादेवी जाग गई और आवाज सुनकर भाई नन्दाराम भी जाग गया। उसने पास ही पड़ा गमछा उठाया और उसके गले में डालकर घोंट दिया। कोई उनपर शक नहीं करे, इसके लिए दोनों ने वहां पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और उसके गले पर वार कर दिया आरोप में पुलिस ने दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।


By - Sarag tv news
08-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.