पति से अवैध संबंध के शक में 2 मासूमों का क्या हश्र कर दिया देख कर दांग रह जाएंगे


बैतूल में चरित्र शंका में एक महिला ने दूसरी महिला के दो मासूम बच्चों की जान ले ली। महिला ने पहले मां और 2 साल की बेटी को कुएं में धक्का दिया। उसके बाद उसके 4 साल के बेटे को भी फेंक दिया। कुएं से मां की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर आए और महिला को बचा लिया। दोनों बच्चे डूब गए। पानी ज्यादा होने की वजह से बच्चों को तत्काल नहीं निकाला जा सका। घटना के 17 घंटे बाद बुधवार सुबह 11 बजे जब पानी खाली कराया गया तब बच्चों के शव मिले। विवाद की जड़ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।घटना जिले के चिचोली थाना के कान्हे गांव में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे की है। पुलिस को सूचना रात साढ़े नौ बजे मिली। पुलिस के मुताबिक संगीता अपने 4 साल के बेटे अंशु  2 साल की बेटी अनन्या को लेकर बाजार से लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव की ही पिंकी (25) मिली। दोनों में झगड़ा हो गया।
संगीता ने बताया पिंकी के पति गोलू से मेरी बातचीत होती रहती थी। पिंकी को लगता था कि मेरा और उसके पति का कुछ रिश्ता है। इसी को लेकर वह मुझसे नाराज रहती थी। वह हमेशा इस बात को लेकर मुझसे विवाद करती थी, हालांकि मैं उसके पति से इस बारे में कभी भी बात नहीं करती थी। गोलू अच्छा इंसान है। हमारे बीत बातचीत थी लेकिन किसी प्रकार से कोई संबंध नहीं थे। पिंकी मुझे बेवजह बदनाम करने की कोशिश करती थी।


By - sagar tv news
08-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.