वीडियो वायरल होते ही पुलिस और प्रशासन की उड़ी नींद हटा दिया अतिक्रमण || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी की छतरपुर पुलिस और प्रशासन की टीम सख्त नजर आई जहाँ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शहर के व्यस्ततम इलाके बस स्टैंड पर टीम ने दुकानों के बाहर लगे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। साथ ही सड़क किनारे लगी गुमटियों को भी तोड़ दिया गया। इसके अलावा दुकानों के बाहर टीन शेड को बुलडोजर से तोड़ दिया। पुलिस ने इस बार अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान दुकानदारों की एक ना सुनी और कार्यवाई की। दरअसल पुलिस और प्रशासन का यह सख्त रूप इसलिए देखने को भी मिला क्योंकि सोशल मीडिया पर बस स्टैंड का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा था। प्रशासन की नींद उड़ा दी वीडियो में कुछ लोग सट्टा लगाते हुए नजर आ रहे थे। बीच बस स्टैंड पर साइकिल पर सवार एक युवक सट्टे का काम कर रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस और प्रशासन टीम हरकत में आई। जहाँ आनन् फानन में अतिक्रमण हटाने की यह कार्यवाही की। इसके अलावा कुछ असामाजिक लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जिनसे शहर में पिछले एक हफ्ते से हो रही हत्याओं की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर कुछ सुराग निकाले जाएंगे।


By - Lokesh Chaurasia Chhatarpur (M.P.)
08-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.