भाजपा प्रत्याशी ने रचा इतिहास बेटे को हराने के बाद पिता को दी मात

1254

 

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है जिसमे मध्यप्रदेश को 29 लोकसभा सीटों में 28 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। एमपी में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज भी धराशाही हो गए है।सिर्फ छिंदवाड़ा एक मात्र सीट है से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने जीत दर्ज की है। रतलाम लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर ने इस चुनाव में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया है। इसके पहले वह इनके बेटे विक्रांत भूरिया को विधानसभा चुनाव में हरा चुके है और पिता कांतिलाल भूरिया को लोकसभा चुनाव में करीब 90 हजार वोटों से चुनाव हराया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर को 696103 को मत मिले और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को 604409 मत मिले। जिसमे भाजपा ने यह मुकाबला करीब 90 हजार वोटों के अंतर से जीत लिया।


बता दे की 2018 के विधानसभा चुनाव में जीएस डामोर ने विक्रांत भूरिया को हराया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे की लोकसभा चुनाव 2019 में कांतिलाल भूरिया जीएस डामोर को चुनाव हरा कर अपने बेटे का बदला लेंगे। लेकिन ऐसा ना हो सका।


By - sagar tv news
24-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.