विद्यासागर महाराज पर अभद्र टिप्पणी के बाद जैन समाज में आक्रोश

 

सोशल मीडिया पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज पर अभद्र टिप्पणी के बाद जैन समाज में आक्रोश पनप रहा है एमपी के अशोकनगर में बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अम्बेश शर्मा नाम के व्यक्ति पर कार्यवाई करने की मांग की है। दरअसल बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी पत्नी के साथ जबलपुर विद्यासागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी जारी की थी। इसी पर अम्बेश शर्मा नाम की फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी की गयी। जिसके बाद जैन समाज और अन्य समाज के लोगों ने सम्बंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

 


By - sagar tv news
07-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.