सागर के 49 वें कलेक्टर के रूप में दीपक आर्य ने पदभार ग्रहण किया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर कलेक्टर दीपक सिंह का भोपाल तबादला होने के बाद नए कलेक्टर दीपक आर्य ने सागर का पदभार ग्रहण कर लिया है, उन्होंने सागर जिले के 49 वे कलेक्टर के के रूप में चार्ज लिया है ,चार्ज लेने के बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सागर में जो विकास कार्य चल रहे हैं और जो प्रस्तावित हैं उनको पूरा किया जाएगा, साथ ही शासन जो नए कार्य देगी उन्हें भी किया जाएगा, जनता के सहयोग से सागर के विकास के जो भी कार्य होंगे उन्हें वह पूरा करेंगे, बता दें कि दीपक आर्य का बालाघाट जिले से सागर स्थानांतरण हुआ है, वही सागर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दीपक आर्य से मुलाकात कर सागर में स्वागत किया, गौरतलबव है की 2012 बैच के अधिकारी दीपक आर्य को साल 2018 में उज्जैन से बालाघाट भेजा गया था। उन्होंने 26 दिसंबर को कार्यभार संभाला था। दीपक आर्य ने अपनी शासकीय सेवा की शुरूआत बालाघाट से ही की है। साल 2013 में उन्हें सहायक कलेक्टर के पद पर बालाघाट में पदस्थ किया गया था। उनका प्रोबेशन पीरियड बालाघाट में पूरा हुआ है। नौकरी की शुरुआत बालाघाट जिले से होने और इसी जिले में कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला। कलेक्टर दीपक आर्य ने जिले में अपना प्रोबेशन पिरियड पूरा करने के बाद बड़वानी में एसडीएम, विदिशा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और उज्जैन में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी है। और अब उन्हें सागर जिले का कलेक्टर बनाया गया है


By - Sarag tv news
06-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.