बुंदेलखंड के ऐतिहासिक जुगल किशोर जी मंदिर में ये नज़ारा देख हैरान रह जायेंगे || SAGAR TV 24X7 ||
हीरों के लिए प्रसिद्द पन्ना के ऐतिहासिक जुगल किशोर जी मंदिर में छठी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जुगल किशोर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठी का कार्यक्रम परम्परगत रूप से मनाए जाने की सदियों पुरानी परंपरा है। भगवान की आरती से ही छठी शुरू हो जाती है। जिसमें भक्ति भाव के कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। मंदिर में महिलाओं ने भगवान की छठी को अपने नृत्य और भजन गाकर मनाया। इस महोत्सव में पन्ना ही नही बल्कि आसपास के क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में लोग हीरे की मुर्लीधारी मनमोहन श्री कृष्ण और राधारानी के दर्शनों को आते हैं।मंदिर पुजारी अवध बिहारी बताते है। की इस दिन भगवान के कच्चा भोजन का भोग लगाया जाता है। भगवान के भक्त प्रसाद खाने जरूर आते है। जो घंटो लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जो भी भक्तिभाव से मन्नत मांगता है उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है।