Police की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ Instagram पर Video Post करने वाली Lady कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा

 

एंकर : सोशल मीडिया ने आज हम सभी जिंदगी बदल दी है। इसके कई फायदे तो बहुत नुक्सान भी देखने को आये दिन मिल जाते है। ऐसे ही कुछ हुआ एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ जिसने इंस्टाग्राम पर बर्दी रिवाल्वर और एक डाइलोग के साथ वीडियो पोस्ट किया तो बवाल हो गया आज नौबत यहाँ तक आ गयी की इस लेडी कांस्टेबल इस्तीफा दे दिया है। आपको ये पूरी खबर बताते है।

 

वीओ : पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने वाली लेडी कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका ने ये कदम वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे यूजर्स के कमेंटस से परेशान होकर उठाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। इसमें वह लोगों से ट्रोल न करने की अपील कर रही हैं। यूपी के कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस कांस्टेबल बनी थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद उनकी तीन माह पहले ही आगरा में पोस्टिंग हुई थी। तब से वह आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात थीं। 24 अगस्त को प्रियंका का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।इसमें वह पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर लेकर एक डायलॉग पर लिपसिंक करती हुई दिख रही थीं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया था। हालांकि प्रियंका ने इस वीडियो को बाद में डिलीट कर दिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ट्रोलिंग के चलते प्रियंका परेशान हो गई। बताया जा रहा है इससे प्रियंका की पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ा और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।


By - Sarag tv news
03-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.