गढ़ाकोटा में महिला से चैन स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला से चैन स्नैचिंग का मामला सामने आया था। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। और जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम मोनू खटीक है जो गणेश मंदिर का पास का निवासी है। गढाकोटा थाने में पदस्थ अवधेश कुमार दुबे ने जानकारी देते हुये बताया कि घटना बीते 30 अगस्त दिन सोमवार की थी। जहाँ नगर की रहने वाली अनीता जैन के गले से सोने की चैन छीन ली गई थी। मामले में गहन विवेचना की गई और कई संदेहियों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। और आखिर में सफलता हासिल हुई आरोपी मोनू खटीक से फुटेज और साक्ष्यों बयानों के आधार पर पूछताछ की जिसने घटना में शामिल होना कबूल किया।
गौरतलब है की गढाकोटा में पिछले हफ्ते सुबह के समय बजरंग वार्ड निवासी महिला अनीता जैन सुभाष वार्ड में दूध लेने गई थी। तभी चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। महिला ने अपने बचाव में अज्ञात आरोपी को दूध के कैन को भी मारा था लेकिन वो आधी सोने की चैन ले जाने में कामयाब हो गया था।


By - Ravi Soni Gadhakota (M.P.)
03-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.