सागर में रुपए देकर दुल्हनें खरीदने का धंधा!, ओडिसा-छत्तीसगढ़ से लाइ जा रही लड़किया | SAGAR TV NEWS |

 

सागर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुल्हनों का कारोबार खूब फल फूल रहा है आलम यह है कि कई समाज विदेशों में तो खरीदी हुई दुल्हनों का रिवाज हो गया है बजट के अनुसार दुल्हनों को खरीद कर विवाह रचाया जा रहा है लेकिन यह धंधा उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से लाई जा रही लड़कियों का जीवन नर्क बन रहा है, यह मामला तब सामने आया जब नयाखेड़ा से एक महिला ने पुलिस हेल्प लाइन पर फोन लगाकर मदद मांगी। सूचना मिलते ही विशेष किशोर इकाई की टीम 10 अगस्त को नया खेड़ा पहुंची और महिला से मिली। जहां पता चला कि उक्त महिला ओडि़शा की रहने वाली है। कार्रवाई करते हुए टीम महिला को साथ ले आई और सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। जहां से उसे कोड़ारी आश्रम में रखा गया। इसी बीच 29 अगस्त को पुलिस ने आश्रम पहुंचकर महिला के बयान लिए। जिसमें उसने बताया कि वह ओडि़शा की रहने वाली। उसे दलपतपुर निवासी एक व्यक्ति लेकर आया था। उसने नयाखेड़ा में शादी कराई। शादी के बाद ससुर भी ह्रासमेंट करने लगा। ससुर व पति कहते है कि वे मुझे खरीदकर लाए है। पुलिस जांच कर रही है।


By - Sarag tv news
01-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.