बारिश में बैठी तीन मंज़िला मकान की नींव इसलिए परिवार के 2 लोगों की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में तेज बारिश के बाद तीन मंजिला मकान गिरने से 2 लोगों की मौत हो गयी थी। जिसमें दादी और नाती शामिल हैं। वहीँ एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिन्हे झांसी मेडिकल कॉलेज रैफर किया है। मंगलवार को भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली, प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव मदद करने की बात कही। ये मकान मुन्ना साहू का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बीते दिन जब तेज बारिश के साथ पानी गिरा था। तब नाले के किनारे बने हुए मकान में जलभराव के कारण मकान की नींव बैठ गई और पूरा तीन मंजिल मकान भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसमें उनके परिवार के लोग दब गए थे। पृथ्वीपुर में संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है की सड़कों पर पानी भर गया और बीच शहर में बना मकान इस तरह गिर गया। जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने निकालकर अस्पताल पहुँचाया था।


By - Sudhir Mawai
31-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.