ये देशभक्ति नहीं है, ये देशद्रोह है- दिग्विजय सिंह

 

123

 

लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल सीट से मतदान हो चुका है और इसी के साथ दिग्विजय सिंह भी मुखर होने लगे हैं। आज उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोडसे का महिमा मंडन करने वाले देशभक्त नहीं बल्कि देशद्रोही हैं।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के लोग, नरेंद्र मोदीजी, अमित शाह जी, ये सब लोग इस मामले पर बयान दें और देश से माफी मांगे। राष्ट्रीयता के खिलाफ जिन शब्दों का उपयोग किया गया है मैं उसकी घोर निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था और उसको महिमा मंडित करना, ये देशभक्ति नहीं है, ये देशद्रोह है। 

 

क्या कहा था साध्वी प्रज्ञा ने

 

 अभिनेता से नेता बने कमल हासन के बयान पर प्रक्रिया देते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा- नाथूराम गोडसे देश्भक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। नाथूराम गोडसे को आंतकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांके। जिसका पलटवार दिग्विजय सिंह ने किया हैं 


By - sagartvnews
16-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.