भाजपा मंडल अध्यक्ष ने CM Shivraj के सामने विकास की पोल खोल के रख दी ! || SAGAR TV NEWS ||
एमपी के खंडवा में भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा के ही विकास की पोल खोल के रख दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खण्डवा दौरे के दौरान मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन बोले की खण्डवा में सब भाजपा का फिर भी बायपास नहीं बन पाया जिससे कई लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। वहीँ इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने भी ट्वीट करते हुए तंज कसा और वीडियो शेयर करते हुए लिखा की मुख्यमंत्री के सामने खण्डवा के झूठे विकास की सच्चाई बयान करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, 25-30 साल से सांसद, महापौर, विधायक सब भाजपा के है फिर भी बायपास, पेयजल की व्यवस्था नही है। शिवराज जी खण्डवा की जनता को जवाब दीजिये ?