एमपी की इस लोकसभा सीट पर मात्र एक बार जीती है BJP

 

5412

 

मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबले की पूरी उम्मीद जताई जा रहिए है। इस सीट अंतिम चरण यानि की 19 मई को वोटिंग की जानी है। आदिवासी बाहुल्य वाली इस सीट पर कांग्रेस से छटवीं बार कांतिलाल भूरिया और भाजपा से नये चेहरे जीएस डामोर चुनावी मैदान में आमने सामने है। रतलाम लोसकभा सीट की बात करें तो इस सीट पर अब तक 17 बार लोकसभा चुनाव हुए है जिसमे 13 बार कांग्रेस ने इस पर जीत दर्ज की है। तो भाजपा ने 2014 में पहली बार चुनाव जीता। 2015 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने वापिस इस सीट पर कब्जा कर लिया। कांतिलाल भूरिया अब तक पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है। तो जीएस डामोर ने झाबुआ विधानसभा से कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को चुनाव हराया था। अब वह लोकसभा के प्रत्याशी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशी प्रचार प्रसार में अपना पूरा जोर लगा रहे है।


By - anuj goutam
14-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.