खुरई आने वाले डेढ़ साल में दिखेगा बड़े शहर की तरह || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

आने वाले डेढ़ साल में सागर जिले का खुरई बड़े शहर की तरह दिखेगा। ऐसा कहना है एक कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का, उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से खुरई के पुराने सरकारी भवनों का पुनः निर्माण किया जायेगा। ऐसे पुराने सरकारी भवन जो शहर के अंदर जरूरी नहीं हैं। उन्हें शिफ्ट कर रहे हैं। हम एक पूरी तहसील नई बना रहे हैं। जितने भी अधिकारी हैं, उनके लिए नई काॅलोनी बना रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस को तोड़कर वहां बस स्टेण्ड बना रहे हैं। रेस्ट हाउस को बाईपास रोड के पास शिफ्ट किया जाएगा। पशु औषधालय की जगह व्यावसायिक काम्पलेक्स बनेगा। इसी तरह पुराने अस्पताल की जगह भी व्यावसायिक काम्पलेक्स बनेगा। नगर पालिका का नया भवन बन रहा है। क्रिकेट का आधुनिक मैदान बन रहा है। खुरई में नई गौशाला बना रहे हैं। इस तरह से पुरानी सरकारी बिल्डिंग का फिर से निर्माण किया जाएगा। इन स्थानों पर जो नये व्यावसायिक काम्पलेक्स बनेंगे, उससे आने वाली राशि को खुरई के विकास में खर्च किया जाएगा। सारी बिल्डिंग नई हो जाएंगी। अगले प्लान में कोर्ट बिल्डिंग को भी ले रहे हैं। इस सब को लेकर कलेक्टर दीपक सिंह पहले ही जगहों का निरीक्षण कर चुके हैं।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
27-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.