TOP_10_मध्यप्रदेश : 25 साल के संन्यास को छोड़कर अब जैन मुनि करेंगे शादी || STVN INDIA ||

 

सागर की सब-इंस्पेक्टर पहुंची  KBC 13 में
सागर की एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 13 की हॉट सीट पर पहुंचीं। निमिशा अहिरवार के दो एपिसोड सूट हुए है, पहले एपिसोड में वे एक लाख साठ हजार की इनामी राशि वाले नौवें सवाल तक खेला। इसी बीच समय पूरा होने का हूटर बज गया। अब वे एपिसोड में अपने आगे का सफर जारी रखेंगी।

MP ने वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में प्रदेश ने वैक्सीनेशन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभियान के पहले दिन शाम 7 बजे तक 21 लाख 34 हजार 8 लोगों को टीका लगा। इससे पहले 21 जून को प्रदेश में 17 लाख 44 हजार 657 लोगों को वैक्सीन लगी थी।

प्रभारी तहसीलदार पर रेप का केस
धार जिले के कुक्षी पुलिस ने महिला कोटवार की शिकायत पर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता से प्रभारी तहसीलदार के बंगले पर दुष्कर्म हुआ। विरोध करने पर नौकरी से निकालने के साथ ही समाज में बेईज्जत करने की धमकी दी।


अशोकनगर में रफ्तार ने ली जान
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर क्षेत्र के अतरेजी गांव में पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बाइक सवार एक बच्ची और एक युवक शामिल है। घायलों में महिला और एक युवक हुए हैं।


गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत
सागर के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम कोलुआ अमरसा में बुधवार को कुआंनुमा गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकाला गया। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

पुलिस जवानों सुबह-शाम 2-2 केले खिलाओ
इंदौर में अब रोजाना सुबह-शाम रोल कॉल के समय पुलिसकर्मियों को दो-दो केले दिए जाएंगे। पुलिसकर्मियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन ने इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं। उनका तर्क है कि केला सबसे पौष्टिक आहार होता है।

MP में सितंबर में खुलेंगे 8वीं तक के स्कूल!
MP में सितंबर में कक्षा पहली से 8वीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने इसके संकेत दिए हैं। बुधवार को प्राइवेट स्कूल संचालकों से मुलाकात में शिक्षा मंत्री ने यह आश्वासन दिया। स्कूल संचालकों ने नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं रोज लगाने की मांग भी की।

आधी रात को युवती को लेकर हंगामा
ग्वालियर में आधी रात को एक युवती और दो युवकों के झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती एक युवक को बचा रही है। दूसरा युवक नशे में धुत है और आधे कपड़े पहने हुए है। वह गाली-गलौच कर रहा है। नशे में धुत युवक पागलों की तरह युवती के साथ आए युवक को पीट रहा है।

अब जैन मुनि करेंगे शादी
दमोह के जैन तीर्थ बेलाग्राम के एक मुनि सुद्धांत सागर ने 25 साल की साधना छोड़कर गृहस्थ जीवन अपना लिया है। उन्होंने आश्रम में छह दिन पहले ही आई महिला के साथ रहने का फैसला किया है। दरअसल, दोनों के रिश्ते पर शक होने पर दूसरे मुनियों ने आपत्ति जताई थी।

जुआ के फड़ से 22 बाइक जब्त
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र स्थित सूरजपुरा गांव में जुआ फड़ चल रहा था। यहां भिंड के अलावा राजस्थान और यूपी के जुआरी यहां आकर जुआ खेलते हैं। ये फड़ रसूखदारों के संरक्षण में चल रहा है। पुलिस ने छापा मार कर 5 जुआरी पकड़े, जबकि 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 22 बाइक भी जब्त की हैँ।


By - Sarag tv news
25-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.