मुगालते में पाकिस्तान इमरान की पार्टी नेता बोली तालिबान हमारा साथी है वो हमें कश्मीर जीतकर देगा

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तानी नेता का बयान तालिबान हमारा साथी है और वो हमें कश्मीर फतह करके देगा

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा खुश हो रहा है तो वो पाकिस्तान है। ये बात वहां के नेताओं के बयानों से भी साफ हो रही है। प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की नेता नीलम इरशाद शेख के बयान से पाकिस्तान के इरादे और साफ हो जाते हैं। नीलम ने एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान कहा- तालिबान हमारा साथी है और वो हमें कश्मीर फतह करके देगा। नीलम सिर्फ पीटीआई की बड़ी नेता ही नहीं हैं बल्कि उनके इमरान खान से पारिवारिक रिश्ते भी हैं। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और नीलम काफी करीबी दोस्त हैं।

तालिबान पर काबुल के कब्जे के बाद पाकिस्तान के कबायली इलाकों में ही नहीं बल्कि मुल्क की राजधानी में भी जश्न का माहौल है। हालात ये हैं कि यहां की लाल मस्जिद पर तालिबान के झंडे फहराए जा रहे हैं।

लेकिन शायद पाकिस्तान ये भूल रहा है जिसकी शय पर वो कश्मीर फतह की बात कर रहा है वो एक दिन उसी के लिए नासूर भी बन सकता है। भारत आज विश्व शक्ति है और पाकिस्तान के ख़याली पुलाव सिर्फ उसके खाबो में ही रहे तो अच्छा है।


By - sagar tv news
25-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.