पत्नी ने मायके से ससुराल आने से किया मना फिर देखिए क्या हुआ || SAGAR TV NEWS ||

 

पत्नी मायके से वापिस नहीं आयी तो बैतूल जिले के सारणी के वार्ड 2 में मंगलवार को एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। इसकी सूचना डायल 100 को दी गई। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित का नाम गोलू दर्शिमा बताया जा रहा है। जिसने पुलिस को बताया की घरेलू विवाद में एक हफ्ते पहले पत्नी मीना उसे और दो बच्चों छोड़कर मायके मोरडोंगरी चली गई। रक्षाबंधन के दिन उसे लेने गया तो वह नहीं आई। वही उसके साले आकाश और दीपक ने मारपीट की और भगा दिया। जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घोड़ाडोंगरी के नायब तहसीलदार वीरेंद्र उइके ने युवक के बयान लिए। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद को पेट्रोल डाल आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
24-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.