MP के एक छोटे से गांव की बेटी ने 20 हजार फ़ीट ऊंची यूनम पीक पर फहराया तिरंगा || SAGAR TV NEWS ||

 

रायसेन जिले के सलामतपुर के एक गांव की बेटी ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में 20 हजार फ़ीट ऊंची यूनम पीक पर तिरंगा फहराकर जिले का नाम रोशन किया। और भाइयों को रक्षाबंधन का अनोखा तोहफा दिया है। सेमरी गांव निवासी आजाद सिंह यादव की बेटी अंजना यादव ने हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभियान में शामिल होकर ये उपलब्धि हासिल की। 10 से 17 अगस्त तक चले इस अभियान में 13 सदस्य शामिल थे। लेकिन इनमें से दस सदस्य ही पीक तक पहुंच सके। कठिन चढ़ाई के साथ तेज हवा और मौसम की खराबी के कारण तीन सदस्यों का स्वास्थ खराब हो गया था। अंजना ने 10 अगस्त से चढ़ाई शुरू की और 15 अगस्त को पीक पर पहुंचकर आजादी की 75वी वर्षगांठ मनाते हुए वहां तिरंगा फहराया। इससे पहले अंजना जून में भी 16 हजार 365 फीट की ऊंचाई पर चढ़ाई कर चुकी हैं।
अंजना कबड्डी, सॉफ्ट बॉल, हैंड बॉल की भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वो इन खेलों में राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं। अंजना एक छोटे से गांव से बड़ी पर्वतारोही के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। अंजना का कहना है। कि लक्ष्य चाहे जो भी हो उसको भेदने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की ज़रूरत होती है।


By - rajesh rajak raisen (M.P.)
23-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.