जब एक ASI मां ने किया DSP बेटे को सैल्यूट भावनात्मक दृश्य || STVN INDIA ||

 

किसी मां-बाप के लिए इससे बड़ी सौभाग्य की बात क्या हो सकती है कि जिस विभाग में वो कार्यरत हों उसी में उसका बेटा अधिकारी बन जाए. गुजरात पुलिस में एसआई के पद पर तैनात एक मां की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब डीएसपी के रूप में उसका अपना बेटा बतौर अधिकारी उसके सामने खड़ा था. मां बेटे के इस शानदार तस्वीर को शेयर करते हुए गुजरात पुलिस सर्विस कमीशन के चेयरमैन दिनेशा डासा ने लिखा, एक एएसआई मां के लिए इससे ज्यादा संतोषनजक बात क्या हो सकती है कि उसके सामने उसका डिप्टी एसपी बेटा खड़ा है.उन्होंने आगे लिखा, वर्षों की प्रतिबद्धता और समर्पित मातृत्व प्रेम की वजह से इस मुकाम पर पहुंचे बेटे ने भावनाओं से भरी हुई सलामी सामने खड़ी मां को दी. गुजरात पुलिस सर्विस कमीशन के लिए ये एक परफेक्ट तस्वीर है.गुजरात पुलिस सर्विस कमीशन की इस तारीफ पर विशाल राबरी नाम के इस नए अधिकारी ने को शुक्रिया अदा किया और उन्होंने कहा, इन प्यारों शब्दों के लिए आपका धन्यवाद सर. गुजरात पुलिस सर्विस कमीशन के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों इस मां-बेटे की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं. एक महिला सोशल मीडिया यूजर ने विशाल राबरी को अधिकारी बनने पर बधाई देते हुए लिखा, आप खूब तरक्की करो, ईश्वर जानता है वो दिन भी आएगा जब आपकी बहन भी आपको इसी तरह सलाम करेगी. उस मां के लिए बहुत सारा सम्मान जिसका आप जैसा बेटा है.


By - Sarag tv news
21-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.