सादगी के साथ मनाया गया मुहर्रम का पर्व पुलिस की मौजूदगी में हुए ताजिये ठंडे

कोरोना महामारी के मद्देनज़र इस साल भी प्रशासन ने मुहर्रम को लेकर गाइडलाइन जारी की थी जहाँ सागर जिले के राहतगढ़ में इस बार मोहर्रम पर्व पर 1 तारीख से 10 तारीख तक होने वाले आयोजन पर नगर में अखाड़े और जुलूस नहीं निकाले गए। वहीँ मोहर्रम की दस तारीख को नगर में बनाए गए 11 ताजिए बीना नदी स्थित कर्बला में ठन्डे यानी विसर्जित किये गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। वही नगर में सैंकड़ों सालों से बनते आ रहे सरकारी ताजिया को भी कर्बला में ठंडा किया गया। ताजिया बनाने वाले जाकिर अली ने बताया कि यह ताजिया हमारे परिवार के पूर्वज पीढ़ी दर पीढ़ी बनाते आ रहे हैं। और वो खुद इस सरकारी ताजिए को 13 साल से बनाते आ रहे हैं। वहीँ इसको लेकर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया की शान्तिपूर्ण तरीके से ताजिये ठन्डे किये गए।


By - sagar tv news
20-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.