सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेसी पुलिस से हुई झूमा झटकी ! | STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 |
भोपाल में रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पन्ना में युवक कांग्रेस जंगी प्रदर्शन किया। और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें की पन्ना के कचहरी चौराहा में युवक कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया। जिसके चलते पुलिस और कांग्रेसियो के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेरोजगार युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश के मुखिया के निर्देश पर पुलिस के द्वारा बेरोजगार महिलाओं और युवाओ के ऊपर लाठीचार्ज किया गया। जो बेहद गलत है। बेरोजगार युवा अपने हक में रोजगार पाने की जायज मांग कर रहे थे जिन पर लाठीचार्ज करवाना निंदनीय है।